अंबिकापुर। सीतापुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस के मुताबिक पेशेवर वकील है। बिहार के इस आरोपित ने सरगुजा की एक विवाहिता को बहला-फुसलाकर, जगह बदल-बदलकर लगातार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपित ने युवती का अश्लील वीडियो भी उनके संबंध को यादगार बनाने के नाम पर बनाया, बाद में इसे सोशल मीडिया के माध्यम से युवती व उनके स्वजनों तक भेज रहा था। सामाजिक अपयश की बनी स्थिति को देखते हुए युवती ने इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित को वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस ने बताया बीते 30 मार्च 2024 को एक विवाहित युवती रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बहन वर्ष 2022 में बिहार के किसी लड़के साथ भाग गई थी। इसी दौरान पेशेवर वकील रितिक रोशन निवासी समस्तीपुर बिहार से उसका परिचय हुआ। दोनों बीच-बीच में बातचीत करते थे। रितिक जानता था कि वह शादी-शुदा और एक बच्चे की मां है, फिर भी वह उसे प्यार और शादी करने का झांसा देकर सीतापुर स्थित लॉज में बुलाया और लगातार 05 दिनों तक दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार आरोपित उसकी बहन के रूम में, जनवरी 2023 में समस्तीपुर बिहार में 04 दिनों तक, अंबिकापुर स्थित लॉज में 10 जनवरी 2024 से रूककर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपित पेशेवर वकील इस पल को यादगार बनाने की बात कहते हुए हर बार अश्लील वीडियो बनाता था। इसके बाद अश्लील वीडियो युवती और उसके स्वजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल करने लगा। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित के विरूद्ध धारा 376 (2)(ढ), 509 (ख) भादंसं एवं आईटी एक्ट की धारा 67, 67 (क) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित रितिक रोशन 45 वर्ष, निवासी खेतापुर, थाना सरायरंजन जिला समस्तीपुर बिहार को पुलिस ने समस्तीपुर स्थित किराए के मकान से घेराबंदी करके पकड़ा और विधिवत गिरफ्तारी करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कर दिया। आरोपित की गिरफ्तारी में थाना सीतपुर से आरक्षक पंकज देवांगन, संजय एक्का की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Categorized in: