जिम्मेदार अधिकारियों ने शिकायत को किया नजरअंदाज, ग्रामीणों पहुंचे कलेक्टर तक


girija thakur 

अंबिकापुर। विकासखण्ड लुण्ड्रा अंतर्गत ग्राम पंचायत लमगांव के प्राथमिक शाला बस्तीपारा में आरईएस विभाग द्वारा नवीन स्कूल भवन का निर्माण कराया जा रहा है, इसके ठेकेदार बीएम बिल्डकॉन, भैयालाल यादव हैं। अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत से ठेकेदार के द्वारा गुणवत्ता और तकनीकी मानकों को दरकिनार कर घटिया कार्य किया जा रहा है। प्रारंभ से ही कम सीमेंट का उपयोग भवन निर्माण में किया जा रहा था और पानी की तराई भी नहीं की जा रही थी। बीम की ढलाई आढ़ा तिरछा किया गया था। इस संबंध में ग्राम पंचायत निगरानी समिति के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण तिवारी ने एसडीओ आरईएस लुण्ड्रा डी. टोप्पो एवं तकनीकी सहायक बीके यादव को मोबाइल के माध्यम से कई बार शिकायत की गई, परंतु आश्वासन के अलावा किसी प्रकार का सुधार कार्य नहीं किया गया है, घटिया निर्माण सतत जारी है। स्कूल भवन निर्माण में बहुत ही घटिया दर्जे के ईंट का उपयोग किया जा रहा है, जो कि हाथ से छूने मात्र से टूट जा रहा है। यहां काम करने वालों का कहना है कि 40 तगाड़ी बालू में एक बोरी सीमेंट मिलाकर ईंट जोड़ाई का काम किया जा रहा है। इसकी सूचना लक्ष्मी नारायण ने मोबाइल से ओवरसियर बीके यादव को 14 अप्रैल को दी थीख् जिस पर मौका जांच के लिए 15 अप्रैल को वे निर्माण स्थल पर आए। ठेकेदार से क्या बात हुई, दूसरे दिन से दिवालों में प्लास्टर चढ़ाना शुरू हो गया, ताकि घटिया ईंट का उपयोग पर्दे में छिप जाए। अमानक स्तर का स्कूल भवन निर्माण करने से यह भवन कितने दिन टिकेगा, अब इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ठेकेदार व अधिकारियों के मिलीभगत से किया जा रहा यह कृत्य भ्रष्टाचार और नौनिहालों के जीवन से खिलवाड़ की तरह है। तत्संबंध में ग्रामीणों ने कलेक्टर, सरगुजा को ज्ञापन दिया है और भवन निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखने की जानकारी दी है।

Categorized in: