उदयपुर। उदयपुर विकासखंड के नेशनल हाईवे-130 में स्थित डांड़गांव में प्रिंस डाबा के पास मंगलवार को सुबह करीब 5 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप में सवार वाहन मालिक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे वाहन मालिक को निकालने पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

जानकारी के मुताबिक वाहन स्वामी खुशी अली 30 वर्ष बिहार का रहने वाला है, जो पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 04 क्यूएन 5108 में आम लोड़ करके रायपुर से छपरा बिहार जाने निकला था। मृतक अपने मामा के घर रायपुर में रहकर पिकअप चलवाने का कार्य करता था। पिकअप वाहन को वाहन मालिक का जीजा गुलाब मोहम्मद चला रहा था। जैसे ही वाहन हाईवे डांड़गांव पहुंची ओवरटेक करने के चक्कर में अज्ञात वाहन से जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे खलासी साइड में बैठे वाहन मालिक एवं मृतक खुशी अली गाड़ी के बॉडी में पुरी तरह से चिपक गए, जिसमें खुशी अली की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं वाहन चालक गुलाब मोहम्मद को भी हल्की चोटें आई है। घटना की सूचना मिलने पर उदयपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मृतक के शरीर को कटर से काटकर काफी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सांैप दिया गया है। मामले में मर्ग कायम करके पुलिस आगे की विवेचना कार्रवाई कर रही है।

Categorized in: