अंबिकापुर। ग्राम कोटछाल के पास 7 सितंबर की रात को पिकअप पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप मालिक उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने के बजाए रास्ते में उतारकर परिजन को यह कहकर वापस भेज दिया की ज्यादा चोट नहीं है। परिजन घर लेकर पहुंचे और तबियत बिगड़ने पर इलाज के लिए सीतापुर अस्पताल में भर्ती कराए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार लोभन चौहान ग्राम कतकालो डूमरपारा का रहने वाला है और सीतापुर के मुकेश अग्रवाल का पिकअप चलाता था। 7 सितंबर को किशुन माझी, आनंद माझी को लेकर भूसा लेने मडवाताला गया था। रात 8 बजे ग्राम केाटछाल के पास पिकअप पलट गया और चालक लोभन चौहान घायल हो गया। सूचना पर उसकी पत्नी एक व्यक्ति के साथ बाइक से पति को देखने जा रही थी। डांगबुड़ा के पास पिकअप मालिक, लोभन चौहान को अस्पताल लेकर जा रहा था, उसकी पत्नी को रास्ते में मिल गई लोभन चौहान को यह कहकर उतार दिया कि ज्यादा चोट नहीं है। पत्नी बाइक से लेकर उसे घर पहुंची, यहां देर रात उसकी तबियत बिगड़ने पर सीतापुर अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान 8 सितंबर की सुबह उसकी मौत हो गई। सीतापुर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज किया है।

Categorized in: