अंबिकापुर। गांधीनगर थाना क्षेत्र में रिंग रोड से लगे महामाया मिल स्टोर में चोरों ने धावा बोलकर लगभग एक लाख रुपये नकद, लैपटॉप और सीसीटीव्ही का डीबीआर व आवश्यक कागजातों को चोरी कर लिया। चोरी की वारदात का उस समय पता चला जब सोमवार को रोजाना की भांति दुकान खोलने के लिए कर्मचारी पहुंचा। कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है, और लगातार उनके प्रतिष्ठान में हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस की पेट्रोलिंग को निशाने में लिया है। उन्होंने बताया कि चोर टीन के चादर को क्षतिग्रस्त करके अंदर घुसे थे। रविवार को बैंक बंद होने के कारण नकद रकम को उन्होंने अपने प्रतिष्ठान में ही छोड़ दिया था।

Categorized in: