चाइनीज टेक ब्रैंडवनप्लस ने कन्फर्म कर दिया है कि इसकी नॉर्ड सीरीज का अगला धांसू स्मार्टफोन OnePlus Nord 3 5G भारतीय मार्केट में 5 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स टीज कर रही है और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट सेटअप की गई है। लॉन्च से पहले सामने आया है कि इस स्मार्टफोन में सबसे तेज UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगा।

OnePlus Nord 3 5G की स्टोरेज क्षमता और चुनिंदा की-स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। इस स्मार्टफोन में दो गोलाकार कैमरा मॉड्यूल्स में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा और इसके बैक पैनल पर दो LED फ्लैश दिए गए हैं। अमेजन पर डिवाइस के प्रोडक्ट पेज से कन्फर्म हुआ है कि नए अफॉर्डेबल फोन में 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगा और यह फोन फ्लैगशिप-ग्रेड चिपसेट के साथ आएगा। हालांकि, अब तक इसमें मिलने वाले चिपसेट का नाम कन्फर्म नहीं किया गया है।

ऐसा होगा OnePlus Nord 3 5G का डिजाइन
टीजर्स से पता चला है कि वनप्लस ने नए डिवाइस में फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा और कंपनी ने प्लास्टिक स्क्रीन फ्रेम हटा दिया है। इसके अलावा फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन के दाईं ओर अलर्ट स्लाइडर दिया जाएगा। यह फोन दो कलर ऑप्शंस- टेंपेस्ट ग्रे और मिस्टी ग्रीन में खरीदने का विकल्प यूजर्स को मिलेगा। फोन के बैक पैनल पर कंपनी की ब्रैंडिंग दिख रही है।

ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन वाला 50MP कैमरा
पिछली रिपोर्ट्स और लीक्स में इस स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस और रैम-स्टोरेज से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है। इस स्मार्टफोन में 16GB तक रैम मिल सकती है और इसके साथ कंपनी का वर्चुअल रैम फीचर RAM-Vita फीचर भी दिया जाएगा। यानी कि डिवाइस की रैम बढ़ाने का विकल्प भी मिलेगा। प्राइमरी सेटअप में 50MP Sony IMX890 सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ मिल सकता है।

बड़ी बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
लीक्स में दावा किया गया है कि Nord 3 5G में कंपनी MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर दे सकती है और इसमें 5000mAh क्षमता वाली बैटरी मिलेगी। सामने आया है कि स्मार्टफोन में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में वनप्लस 6.74 इंच का AMOELD डिस्प्ले 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ दे सकता है।

Categorized in: