रायपुर। हत्या की घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट के बाद मामले की जांच की गई। इसमें तीनों आरोपी की जानकारी मिली।

ईश्वरी बरिहा ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ढीमर मोहल्ला टिकरापार में रहती है। 13 मई 2023 को प्रार्थिया अपने घर खाना बना रही थी की तभी प्रार्थिया के पड़ोसी गोलू धीवर ने घर आकर बताया कि तुम्हारे ससुर रामेश्वर बरिहा के साथ मोहल्ले के कन्हैया धीवर,  मनीष धीवर एवं सनी धीवर मारपीट कर रहे है, जिस पर प्रार्थिया द्वारा जाकर देखने पर पाया कि कन्हैया धीवर, मनीष धीवर एवं सनी धीवर तीनो रामेश्वर बरिहा को अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर वहां से चले गये थे।

प्रार्थिया द्वारा अपने ससुर इलाज क लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 20 मई इलाज के दौरान मौत हो गई। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरपारा में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में आस-पास के लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी कन्हैया धीवर,  मनीष धीवर एवं सनी धीवर की जानकारी मिली। इसके बाद तीनों आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने पर उनके द्वारा अन्य साथी मनीषा धीवर, दसोदिया धीवर एवं फुलुबाई धीवर के साथ मिलकर मृतक रामेश्वर बरिहा की पूर्व रंजिश के कारण हत्या की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया आरोपी कन्हैया धीवर, मनीष धीवर एवं सनी धीवर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी मनीषा धीवर, दसोदिया धीवर एवं फुलुबाई धीवर फरार है जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी-

1. सन्नी धीवर पिता स्व. रामदयाल धीवर (23) निवासी धीवर मोहल्ला सुलभ के पास टिकरापारा थाना टिकरापारा रायपुर।

2.कन्हैया धीवर पिता स्व. रामदयाल धीवर (40) निवासी धीवर मोहल्ला सुलभ के पास टिकरापारा थाना टिकरापारा रायपुर।

3.मनीष धीवर पिता स्व. रामदयाल धीवर (40) निवासी धीवर मोहल्ला सुलभ के पास टिकरापारा थाना टिकरापारा रायपुर।

Categorized in: