मोटोरोला (Motorola) अपनी G सीरीज के नए फोन Motorola G14 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस अपकमिंग फोन का लैंडिंग पेज फ्लिपकार्ट पर लाइव हो गया है। इसके अनुसार मोटोरोला का यह फोन भारत में 1 अगस्त को लॉन्च होगा। लैंडिंग पेज पर मोटो के इस फोन के कुछ खास फीचर्स को भी कन्फर्म किया गया है। फोन में कंपनी 5000mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ कई तगड़े फीचर ऑफर करने वाली है। फोन की कीमत का खुलासा लॉन्च पर ही होगा। माना जा रहा है कि यह फोन बजट सेगमेंट में आ सकता है। फिलहाल आइए जानते हैं इस फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

मिल सकते हैं ये फीचर और स्पेसिफिकेशन
मोटोरोला का यह फोन भारत में मोटो G13 के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च होगा। इस फोन में आपको 6.5 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले देखने को मिलेगा। यह फोन 4जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस होगा। फोन में कंपनी माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी ऑफर करने वाली है। इससे फोन की मेमरी को जरूरत पड़ने पर 1टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T616 चिपसेट देने वाली है। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा।

यह कैमरा नाइट और मैक्रो विजन फीचर के साथ आएगा। फोन को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5000mAh की बैटरी देने वाली है। यह बैटरी 20 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। बताया जा रहा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज पर 34 घंटे तक का टॉक टाइम देती है। वहीं, इसका म्यूजिक प्लेबैक टाइम 94 घंटे तक का है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए कंपनी इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी देने वाली है। यह डिवाइस ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में आएगा। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 13 पर काम करेगा।

Categorized in: