लखनपुर। विकासखंड अंतर्गत सोमवार को अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास मेला योजना ग्रामीण के अंतर्गत भूमिपूजन एवं गृह प्रवेश कार्यक्रम अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इसके लिए जनपद पंचायत के चार कलेक्टर ग्राम चयनित किए गए हैं, जिसमें सर्वप्रथम जनपद से लगे ग्राम पंचायत केवरा में एक हितग्राही के यहां भूमिपूजन व एक का गृह प्रवेश विधायक ने अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारियों के उपस्थिति में कराया। इसी तारतम्य में कलेक्टर ग्राम अंधला, बिनकरा, निम्हा में भी एक-एक हितग्राहियों के यहां भूमि पूजन एवं गृहप्रवेश की प्रक्रिया पूरी की गई।
विधायक राजेश अग्रवाल ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई गारंटी में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के द्वारा पूरी तरह से बंद कर दिया गया था, इसके कारण आज भी ग्राम पंचायत में आवास नहीं बन पाए हैं। इसे प्राथमिकता देते हुए भाजपा सरकार के गठन होने के बाद से ही 18 लाख लोगों के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत स्वीकृति प्रदान की गई है। कोई ऐसा व्यक्ति नहीं बचेगा जो आवास विहीन हो। अंत में उन्होंने गृह प्रवेश तथा भूमिपूजन में शामिल हितग्राहियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, महामंत्री सत्यनारायण साहू, मदन राजवाड़े, महेश्वर राजवाड़े, तबरेज आलम, आयुष डिहूलिया, जनपद सीईओ वेद प्रकाश पांडेय, अभिषेक, इंजीनियर अविनाश सिन्हा, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के कोऑर्डिनेटर सीनू पटेल सहित ,सरपंच, सचिव, हितग्राही सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Categorized in: