अंबिकापुर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर सुन्दर नेचुरल गार्डन से सुसज्जित स्वीमिंग पुल के साथ 3 स्टार होटल एण्ड रिसार्ट कमोदा रिसार्ट बनारस रोड गांधीनगर अंबिकापुर में गरबा नाइट का आयोजन 8 और 9 अक्टूबर को होगा। इसमें भाग्य लक्ष्मी टीव्ही सीरियल में करिश्मा बुआ का किरदार के रूप पारुल चौधरी तथा आज तक सास, बहू, बेटियों के एक्टिंग में सामने आई पारूल चौधरी मुंबई, गरबा में शहर से आए डांडिया प्रेमियों के साथ जलवा बिखेरेंगी। छत्तीसगढ़ की टाप मोस्ट एंकर लक्ष्मी सिंह भी अपनी सुरीली आवाज तथा अदा से सभी दर्शकों को मोहित करेंगी। अर्पिता सिंह मिस इंडिया फोटोजेनिक द्वारा प्रतियोगिता में विजेताओं के चयन के लिए जज का रोल अदा करेंगी ।
द कमोदा रिसार्ट के संचालक सौरभ केसरवानी तथा आयोजन समिति में प्रतीक हैप्पी मुखर्जी,
तथा प्रबंधक उमेश यादव ने बतलाया कि कमोदा रिसार्ट में पहली बार इस तरह का बड़ा आयोजन किया जा रहा है। रिसार्ट में जगह भरपूर होने के कारण वाहनों की पार्किंग होटल के अंदर ही होगी। यहां प्राकृतिक फूलों से सुसज्जित वाटिका, स्वीमिंग पुल, कारपेट ग्रास लॉन करीब 60 हजार वर्गफुट में लगा है। सुरक्षा को लेकर बाउंसर तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन का सहयोग रहेगा। आयोजन समिति ने इसकी पूरी व्यवस्था कर ली है। महिलाएं, बच्चे और पुरुषों के लिए अलग अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। गरबा डांडिया नाइट में रेस्टारेंट इन कमोदा के तरफ से व्यवस्था काउंटर तथा राउंड टेबल की व्यवस्था की गई है जो चार्जेबल है। लोग आवश्यकता के अनुसार कम कीमत पर यहां खाने-पीने का सामान खरीद सकते हैं। इस कार्यक्रम में प्रवेश शुल्क आज 8 अक्टूबर के लिए सिंगल 350 रुपये तथा फैमिली में 4 लोगों के लिए 1100 तथा 9 अक्टूबर बुधवार के लिए सिंगल 500 रुपये, कपल दो व्यक्तियों के लिए 900 रुपये तथा फैमिली में 4 लोगों के लिए 1600 रुपये है। 5 वर्ष के नीचे बच्चों के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। श्रीराम टीव्हीएस के पंकज बसंल द्वारा लक्की ड्रॉ में निकले भाग्यशाली महिला-पुरूष को जुपिटर स्कूटी दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिता में अलग-अलग ग्रुप डांस, कपल डांस, वेस्ट डांस, बच्चों के वर्ग में कई प्रकार के खेल प्रतियोगिता भी रखे गए हैं। सभी खेल प्रतियोगिता के विजेताओं का आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा, जो मनोरंजन के साथ-साथ उपहार भी पा सकेंगे। आयोजन में टाइटल स्पांसर टीव्हीएस श्रीराम, मान्यवर जैन फुट वियर, केरोवेट ओम हार्डवेयर, चिरंरश इवेंट, टूटेजा मेडिकल, शानू टेंट, सेरिंग कंस्ट्रक्शन ए-क्लास कांट्रेक्टर, सोना महल के द्वारा भी अपने प्रोडक्ट में कूपन टिकट दिखाने पर 40 प्रतिशत तक की आकर्षक छूट दिसंबर तक के खरीदी पर दी जाएगी। पहली बार शहर के शांत जगह, भीड़-भाड़ से हटकर, शकून व शांत वातावरण में इतना बडा आयोजन किया गया है। इस कार्यकम में लाइव डीजे गरबा बैंड मुंबई तथा सेलिब्रिटी परफारमेंस, अनलिमिटेड डांस म्यूजिक, ग्रांड इवेंट प्रोडक्शन, सोशल सेफ्टी सिक्युरिटी, फैमिली ओरिइटेट इवेंट, कान्टेस्ट एण्ड एक्ससिटिंग प्राइज सहित अन्य व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम में सभी समुदाय के लोग शामिल हो सकते हंै। प्रेस वार्ता में सौरभ केसरवानी, प्रतीक सिन्हा, विनय जायसवाल, अमितोज सिंह टुटेजा, सौरभ विश्वकर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

Categorized in: