लखनपुर। लखनपुर थाना पुलिस ने जमीन बंटवारा की बात को लेकर विवाद करते हुए पिता को दांत से काटने के मामले में आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक दलीप प्रजापति निवासी अमगसी हरदीपारा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 02 अक्टूबर को शाम 8 बजे वह सपरिवार खाना खाने के लिए बैठा था। इसी दौरान उसका बड़ा लड़का अरविंद जमीन में हिस्सा देने की बात कहने लगा, तो छोटा लड़का गुलाब कुमार प्रजापति बोला कि अभी पिता जीवित हैं उनसे पूछो और पटवारी के पास जाओ। इसी बात को लेकर दोनों भाई में आपसी बहस की स्थिति बन गई थी। इनके बहस का पटाक्षेप करने के लिए वह बोला कि मेरे जीते जी मैं किसी को जमीन का हिस्सा बंटवारा नहीं दूंगा। इसी बात से नाराज होकर पुत्र अरविंद गाली-गलौज कर जान मारने की धमकी देते हुए अपने पिता से मारपीट करने लगा। बीच-बचाव कर रहे छोटे लड़के गुलाब से भी मारपीट करते हुए पिता के दाहिने हाथ के कलाई के पास दांत से काट दिया। रिपोर्ट पर थाना लखनपुर में धारा 296, 351(3), 118(1) बी.एन.एस. कायम कर पुलिस ने विवेचना में लिया था। विवेचना के क्रम में पुलिस टीम आरोपी पुत्र अरविन्द प्रजापति अरविन्द प्रजापति 24 वर्ष से पूछताछ की तो उसने पिता के साथ मारपीट और दांत से काटना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफतार कर पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में थाना लखनपुर से सहायक उप निरीक्षक केके यादव, प्रधान आरक्षक रवि सिंह, आरक्षक धीरेन्द्र पैकरा, जानकी राजवाड़े शामिल रहे।

Categorized in: