अंबिकापुर। फेसबुक फ्रेंड ने वीडियो कॉल में बातचीत करने के दौरान एक युवती का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। युवती के विवाह होने की जानकारी मिलने पर वह कॉल करके बात नहीं करने पर वैवाहिक जीवन बर्बाद कर देने की धमकी देते हुए फर्जी एकाउंट बनाकर उसके वीडियो को परिचितों को शेयर करने लगा। सीतापुर थाना पुलिस ने अभियुक्त फेसबुक यूजर सुजीत सिंह कुशवाहा के विरूद्ध धारा 79 बीएनएस का अपराध कायम कर लिया है।
युवती ने पुलिस को बताया है कि करीब 8 माह पहले फेसबुक पर सुजित सिंह कुशवाहा नामक व्यक्ति से वह बातचीत कर रही थी। सोशल मीडिया में बातचीत करने के दौरान वह युवती का मोबाइल नम्बर मांगा और वीडियो कॉल में बात करते हुए उसका आपत्तिजनक स्क्रीन रिकार्डिंग, वीडियो बना लिया। 8 जून को विवाह होने के बाद युवती अपने ससुराल चली गई थी। इसके बाद आरोपी ने युवती के मोबाइल नम्बर पर कॉल करके धमकी दिया कि अगर वह उससे बात नहीं करेगी तो उसका वैवाहिक जीवन बरबाद कर देगा। इसके बाद सुजीत सिंह कुशवाहा फेसबुक में युवती के नाम का फर्जी एकाउंट बनाकर उसके संपर्क में रहने वालों को वीडियो को भेजना शुरू कर दिया। युवती की रिपोर्ट पर केस दर्ज करके पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Categorized in: