आरोपियों के पास से 1.75 लाख का गांजा और बिक्री का 1.15 लाख रुपये जप्त
अंबिकापुर। कोतवाली थाना पुलिस ने खैरबार रोड में नहर के किनारे पुलिया के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा की खरीद-बिक्री कर रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार करके इनके पास से एक लाख 75 हजार रुपये का गांजा बरामद किया है। आरोपियों के पास से गांजा क्रय-विक्रय का एक लाख 15 हजार रुपये भी पुलिस ने जप्त किया है। आरोपी गांजा का पुड़िया बनाकर 50-100 रुपये में बिक्री कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली पुलिस को 29 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खैरबार रोड में नहर के पास कुछ संदिग्ध युवक मादक पदार्थ की बिक्री करने के लिए खड़े हैं। सूचना की तस्दीकी के लिए मौके पर कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार, उपनिरीक्षक वंश नारायण शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक संदीप सिंह व थाना स्टाफ प्रधान आरक्षक जग साय मरकाम, आरक्षक संजीव चैबे, दीपक पाण्डेय, अमरेश सिंह, विवेक राय गवाहों के साथ मौके पर घेराबंदी करते हुए पहुंचे और सूनसान जगह पर खड़े रहने का कारण पूछने पर वे गोल-मोल जबाब देने लगे। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम सुनील विश्वास पिता गोर्वधन विश्वास 37 साल निवासी ग्राम सरगंवा मझलीपारा थाना गांधीनगर, वर्तमान ठिकाना चठिरमा गौशालापारा थाना गांधीनगर, आशीष सिंह उर्फ मुन्ना पिता त्रिवेणी सिंह 29 वर्ष व राकेश कुमार पनिका पिता शिव कुमार पनिका 23 वर्ष दोनों निवासी निवासी ग्राम कोयलपुर, थाना माड़ा जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश निवासी होना बताया। संदेहियों के पास मौजूद पीले रंग के प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर 6.700 किलो गांजा मिला, जिसका बाजार भाव एक लाख 75 हजार रुपये है। आरोपियों के विरूद्ध धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट का मामला कायम किया गया है। आरोपी सुनील विश्वास ने बताया कि सूरज यादव उर्फ प्रेम राठिया निवासी कुम्हरता, कापू से गांजा खरीद कर आशीष सिंह व राकेश कुमार पनिका के पास विक्रय किया था। आरोपी आशीष सिंह व राकेश से सुनील गांजा खरीदा था, इसे लेकर वे अपने गांव जा रहे थे, जिसे 50 व 100 रुपये का पुड़िया बनाकर पियक्कड़ों को बेचते। मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट का मामला किया है।

Categorized in: