भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 के बाद आज रविवार को फिर कमाल कर दिया।  श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी56 रॉकेट के जरिए सिंगापुर के पृथ्वी अवलोकन उपग्रह DS-SRA सहित सात उपग्रहों को आज सुबह 6.30 बजे सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया। इसरो ने बताया कि सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी56 को रविवार सुबह 6.30 बजे प्रक्षेपित किया जाना निर्धारित किया गया था, जो सफल रहा।

पीएसएलवी रॉकेट की 58वीं उड़ान
डीएस-एसएआर के साथ ही न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड के छह उपग्रहों को भी उनकी कक्षा में भेजा गया है। इसमें 23 किलोग्राम का वेलोक्स-एएम सूक्ष्म उपग्रह, एआरसीएडीई प्रायोगिक उपग्रह, स्कूब-2, 3यू नैनोसैटेलाइट, गैलासिया-2, ओआरबी-12 स्ट्राइडरशामिल हैं। इसरो ने बताया कि उपग्रहों को निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित करने के लिए यह पीएसएलवी रॉकेट की 58वीं उड़ान है। न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड इसरो की वाणिज्यिक शाखा है और उपग्रहों को सिंगापुर में ग्राहकों की सेवा के लिए लॉन्च किया गया है।

Categorized in: