गुरूवार को आर्थोपैडिक विभाग का दतिया मेडिकल कॉलेज के डॉ.त्रिभुवन सिंह गौर ने किया निरीक्षण

अंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज में पीजी कोर्स के लिए एनएमसी की टीम गुरुवार को अंतिम विषय आर्थोपैडिक के तीन सीटों के लिए निरीक्षण की। 15 विषयों में एमडी, एमएस खोलने के लिए 48 सीटों पर स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ करने हेतु अभिमत एवं अनुशंसा की जरूरत पड़ती है। इसी क्रम में मान्यता के लिए एनएमसी की टीम निरीक्षण कर रही थी। सभी विभागों के निरीक्षण का काम पूर्ण हो चुका है, अब एनएमसी से एलओआई व एलओपी मिलेगी।


उल्लेखनीय है कि 15 विषयों में एमडी, एमएस खोलने के लिए 48 सीटों पर स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ करने हेतु अभिमत एवं अनुशंसा प्रस्ताव मिलने के बाद प्रत्येक विषय के हिसाब से दो लाख 36 हजार रुपये की राशि मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर द्वारा एनएमसी को भेजी गई थी। इसके बाद प्रक्रिया के तहत मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था की तस्दीकी के लिए एनएमसी द्वारा निरीक्षण किया जा रहा था। गुरुवार को अंतिम विषय आर्थोपैडिक के तीन सीटों के लिए एनएमसी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के लिए आए दतिया मेडिकल कॉलेज के डॉ.त्रिभुवन सिंह गौर ने मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के ओपीडी, आइपीडी व चिकित्सकों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.रमणेश मूर्ति, एमएस डॉ.लखन सिंह सहित सभी विभाग के प्रमुख उपस्थित रहे। डीन ने बताया कि 15 विषयों में एमडी, एमएस खोलने के लिए एनएमसी द्वारा अंतिम निरीक्षण पूर्ण कर लिया गया है।


अनुमति मिलने के बाद सीट वितरण
मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ.रमनेश मूर्ति ने बताया कि 15 विषयों में एमडी, एमएस खोलने के लिए आवेदन किया गया था, जिसमें सभी विषयों के लिए एनएमसी द्वारा निरीक्षण पूर्ण कर लिया गया है। नौ विषयों में एलओआई प्राप्त हो चुका है, जबकि चार विषयों में एलओआई अपेक्षित है। उन्होंने बताया नौ विषयों के लिए कुल 29 सीटों पर 42 एलओआई मिल चुका है। वहीं एनएमसी के नॉर्मस के तहत शपथ पत्र पे्रषित किया गया है। एलओपी की अनुमति मिलने के बाद स्टेट एवं ऑल इंडिया कोटे में विभाजन कर काउंसिलिंग के माध्यम से सीटों का वितरण किया जाएगा।

Categorized in: