रामानुजनगर। महाशिवरात्रि पर्व क्षेत्र में भक्ति भाव और धूम धाम से मनाया गया। शिवालयों में हर हर महादेव के जयघोष के साथ भगवान शिव को जलाभिषेक करने भक्तों का तांता लगा रहा। पूरे दिन भर शिव भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने हेतु विभिन्न मंदिरों में पहुंचे जहां विविध धार्मिक अनुष्ठान किया गया। क्षेत्र के प्रसिद्ध दियागढ़ धाम में विशाल मेला का आयोजन किया गया।
महाशिवरात्रि पर्व पर क्षेत्र के सभी शिवालयों के साथ अन्य मंदिरों में भी पूरे दिन भर पूजा पाठ धार्मिक अनुष्ठान हुए।  महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिव भक्तों में उत्साह देखा गया खासतौर पर महिलाओं में एक अलग ही भक्ति भाव का माहौल देखने को मिला। क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी भी दियागढ़ धाम पहुंचे थे।
 रामानुजनगर क्षेत्र का सबसे बड़ा मेला  गोवर्धन पर्वत दियागढ़ धाम में लगा जहां शिव मंदिर में पूरे दिन भर शिव भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं मेला देखने जनसैलाब उमड़ पड़ा था। क्षेत्र के शिव मंदिरों में दिन भर पूजा पाठ भजन कीर्तन तथा अनेक धार्मिक अनुष्ठान व भंडारे का आयोजन किया गया था। दियागढ धाम में विशाल भंडारा के साथ साथ शानदार आर्केस्ट्रा की व्यवस्था भी की गई थी।शिव भक्त जलाभिषेक कर आते और महाप्रसाद पाकर अम्बे गुप्ता म्यूजिकल ग्रुप शहडोल द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों से सराबोर आर्केस्ट्रा में झूमते हुए नजर आए और भगवान भोलेनाथ के भजनों तथा गीत संगीत का आंनद लिया। क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह भी क्षेत्र के दियागढ़ धाम स्थित शिव मंदिर पहुंचे थे जहां भगवान शिव जी को जलाभिषेक व पूजा अर्चना कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर जनसमूह को सम्बोधित करते हुए विधायक भूलन सिंह ने कहा कि दियागढ़ धाम का यह शिवरात्रि मेला शिव कृपा  तथा शिव भक्तों के सहयोग से आने वाले समय में और भव्य होगा। यहां जनसुविधाओं को बढाया जाएगा।विधायक ने इस दौरान उपस्थित माताओं बहनों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बधाई भी दी। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश मरकाम विजय सिंह संत साहू सागर सिंह सौभाग्य दुबे बंशी शर्मा सुनील साहू यशवंत प्रताप सिंह विकास दुबे हीरा यादव बीरबल सिंह शशांक दुबे राम लखन सिंह परमेश्वर यादव हीरा सिंह फतु सिंह समलू सुखचंद प्रजापति विनय दुबे अनूप दुबे जनपद जांगड़े राधेश्याम साहू सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Categorized in: