बलरामपुर। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज लगातार अपने क्षेत्र का दौरा करते नजर आ रहे है। प्रदेश के स्कूलों में नए शिक्षण सत्र की शुरुआत हो गई है। उसके बाद छात्र छात्राओं की पढ़ाई जारी है। इस बीच सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने बलरामपुर के शंकरगढ़ का शुक्रवार को दौरा किया। यहां उन्होंने अपने गृह ग्राम के सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण किया।

दुर्गापुर शासकीय हाई स्कूल पहुंचे चिंतामणि महाराज
सांसद चितामणि महाराज शंकरगढ़ के दुर्गापुर शासकीय हाई स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने हिन्दी की क्लास ली और बच्चों को पढाते हुए नजर आए। सांसद चिंतामणि महाराज ने दुर्गापुर हाई स्कूल में पहुंचकर विद्यार्थियों को हिन्दी विषय का पाठ पढाया। सांसद ने ब्लैक बोर्ड पर लिखकर बच्चों को हिन्दी विषय से जुड़ी हुई जानकारी को समझाया। सांसद चिंतामणि महाराज इस दौरान विद्यार्थियों से बातचीत करते भी नजर आए।

बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता जांच रहे सांसद चिंतामणि महाराज
सांसद चिंतामणि महाराज इस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई की क्वॉलिटी को जांचते नजर आए। शिक्षा के क्षेत्र में सांसद चिंतामणि महाराज का सरगुजा के क्षेत्र में खासा योगदान है। वे अपने गृह ग्राम श्रीकोट में संस्कृत विद्यालय और आश्रम भी संचालित करते हैं। जहां क्षेत्र के बच्चे बड़ी संख्या में पढाई करते हैं।

 

Categorized in: