श्रीती राय ने हासिल की मास्टर ऑफ साइंस इन बिजनेस एनालिस्टिक्स की डिग्री
मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी) । एमसीबी जिला के जनकपुर के प्रतिष्ठित परिवार की सदस्य एवं शिक्षिका, ख्याति प्राप्त लेखिका श्रीमती आरती राय की बेटी, श्रीती राय ने लंदन में इतिहास रचते हुए द क्वींस यूनिवर्सिटी, बेलफास्ट से मास्टर ऑफ साइंस इन बिजनेस एनालिस्टिक्स की डिग्री प्राप्त की है। श्रीती की इस उपलब्धि ने न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे जनकपुर और प्रदेश का गौरव भी बढ़ाया है।
श्रीती ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ यह सफलता हासिल की, जो उनकी शिक्षा और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उनके इस उल्लेखनीय प्रदर्शन को देखकर उनके परिवार, दोस्तों और जनकपुरवासियों को गर्व महसूस हो रहा है। श्रीती की सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि इच्छाशक्ति मजबूत हो, तो किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनके इस उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जनकपुर का नाम पूरी दुनिया में रोशन हुआ है।

Categorized in: