बिश्रामपुर। करीब छह माह पूर्व ग्राम पंचायत सतपता निवासी एक युवक की कुमदा नर्सरी में फांसी पर मिले शव मामले में पुलिस ने उसकी प्रेमिका के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। बिश्रामपुर पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत सतपता निवासी मनोज यादव पिता विजय यादव की कुमदा नर्सरी के बरगद पेड़ में फांसी पर शव पाया गया था। पुलिस ने बताया कि मृतक मनोज शादी शुदा था और उसके बच्चे भी हैं। उसकी प्रेमिका से अफेयर था और वह उसे परिवार छोड़ कर अपने साथ रहने के लिए लगातार दबाव बनाती थी। साथ ही युवक को केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देती थी। जिससे परेशान होकर युवक ने गत दिनों 28 मई को घर से बिना बताए निकलकर खुदकुशी कर ली थी।दूसरे दिवस परिजन को जब उसका शव कुमदा नर्सरी बरगद पेड़ में मिला था। जिसकी सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दिए जाने पर पुलिस ने शव पंचनामा पीएम उपरांत मर्ग कायम किया था। मर्ग जांच उपरांत पुलिस ने आरोपी प्रेमिका ग्राम अवराडुग्गू निवासी नाजिया परवीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित कर प्रताड़ना किए जाने पर जुर्म दर्ज कर लिया है।

Categorized in: