स्कूलों के युक्तियुक्तकरण के विरोध में सौंपने पहुंचे थे ज्ञापन, धक्का-मुक्की से बढ़ा आक्रोश

अंबिकापुर। स्कूलों के युक्तियुक्तकरण के विरोध में बीईओ को ज्ञापन सौंपने गए कांग्रेसियों और पुलिस के बीच जमकर तनातनी हुई। कांग्रेसियों ने राज्य सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर अंबिकापुर शहर, ग्रामीण और दरिमा ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खण्ड शिक्षा अधिकारी अंबिकापुर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने ज्ञापन में कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मोदी की गारंटी के नाम पर जिस घोषणापत्र में शिक्षकों के 57 हजार पद भरने और बंद पड़े स्कूलों को खोलने की बात की थी, अपने वायदों के विपरीत सरकार शिक्षा विभाग में नए सेटअप के नाम पर युक्तियुक्तकरण की नई नीति लेकर आ गई है, जिससे प्रदेश में 10,463 स्कूल सीधे तौर पर बंद हो जाएंंगे, करीब 45 हजार से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त हो जाएंंगे। स्कूलों के बंद होने से शिक्षकों के साथ ही रसोईया, भृत्य, स्वीपर, महिला समूहों के रोजगार छिन जाएगा। आम जनता पर शिक्षा के लिए आर्थिक बोझ बढ़ेगा। ज्ञापन सौंपने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने कार्यालय परिसर के बाहर ही बैरीकेड लगाकर रोक दिया। कार्यालय में जाने का प्रयास कर रहे कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं से पुलिस ने धक्का-मुक्की की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शनकारी बैरीकेड तोड़ कार्यालय में घुस गए। कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर बीईओ कार्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा, ग्रामीण अध्यक्ष विनय शर्मा, मो इस्लाम, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, शैलेन्द्र सोनी, सत्येंद्र तिवारी, दुर्गेश गुप्ता, प्रमोद चौधरी, संजीव मंदिलवार, शंकर प्रजापति, वेदपरक्ष शर्मा, विनय गुप्ता, आशीष वर्मा, दिलीप धर, सुधांशु गुप्ता, जमील खान, चन्द्र प्रकाश सिंह, जीवन यादव, अनिल सिंह, निक्की खान, विकास शर्मा, अख्तर चम्मा, धर्मेंद्र ताम्रकार, परवेज आलम, अंकित जायसवाल, नरेंद्र बाबरा, सोहन जायसवाल, सीमा सोनी, मधु दीक्षित, मालती सिंह प्रजापति, मंजू सिंह, रूबी जैन, चंचला शांडिल्य, सपना सिन्हा, रश्मि सिंह, गीता रजक, प्रीति सिंह, साधना कश्यप, शकीला परवीन, पप्पू सरजाल, शिव प्रसाद अग्रहरि, विकास दुबे, सुरेंद्र गुप्ता सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Categorized in: