अंबिकापुर। दुर्ग जिले के मोहन नगर में 6 वर्ष की बच्ची के साथ हुई अमानवीय घटना और प्रदेश की बदहाल हो चुकी कानून व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा ने जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में घड़ी चौक पर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के तल्ख तेवर नजर आए। उन्होंने ईडी, सीबीआई, इन्कम टैक्स को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पालतू कुत्ता करार देते हुए कहा कि, जिसको बोलते हैं टाइगर छू, उसके पीछे ये चले जाते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में लगातार ईडी व सीबीआई की कार्रवाई को लेकर नाराजगी व्यक्त की।
बता दें कि रामनवमी के दिन दुर्ग के मोहन नगर में कन्या भोज के लिए सुबह घर से निकली बच्ची का अपहरण कर उसके साथ अमानवीय आचरण, दुराचार कर उसकी हत्या कर दी गई। रामनवमी के दिन बच्ची के गायब होने के बाद इसकी सूचना बच्ची के स्वजन ने पुलिस को दी थी, लेकिन बच्ची नहीं मिली। रात 8 बजे बच्ची का शव एक कार में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्ची से न केवल दुराचार किया गया बल्कि हैवानियत के साथ उसे टार्चर करके बिजली का करंट दिया गया। सिगरेट से दागा गया। इस घटना ने पूरे समाज को उद्वेलित कर दिया। पूरे प्रदेश की ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था के साथ ही इस अमानवीय घटना के सामने आने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गृहमंत्री विजय शर्मा के इस्तीफे की मांग और प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला फूंकने का निर्णय लिया था। इसी परिप्रेक्ष्य में किए गए आयोजन को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि यह अमानवीय घटना गृहमंत्री के गृह संभाग में हुई है। जबसे भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ की सत्ता में आई है तबसे प्रदेश की कानून व्यवस्था तबाह हो गई है। गृहमंत्री नाकारा साबित हुए हैं। इस घटना के बाद उन्हें शर्म से इस्तीफा दे देना चाहिए। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीमा सोनी ने मांग की, यदि देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के कथित सुशासन वाले मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ऐसी घटनाओं पर लगाम नहीं लगा सकते तो वो ऐसे अपराधियों को हम महिलाओं को सौंप दें, हम इंसाफ करेंगे। पुतला दहन के दौरान अजय अग्रवाल, डॉ. अजय तिर्की, राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, मो. इस्लाम, सत्येन्द्र तिवारी, अरविंद सिंह, हेमंत तिवारी, भानुप्रताप सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, मधु सिंह, मधु दिक्षित, संध्या रवानी, गीता प्रजापति, रुही गजाला, गीता श्रीवास्तव, चित्रा मिश्रा, मंजू सिंह, साधना कश्यप, शकीला सिद्दीकी, विनित जायसवाल, रशीद अहमद अंसारी, दुर्गेश गुप्ता, मदन जायसवाल, लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, अतुल तिवारी, वेद प्रकाश शर्मा, संजय मंदिलवार, हरभजन सिंह भामरा, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अनूप मेहता, आशीष वर्मा, अशफाक अलि, गुरुप्रीत सिद्धू, आलोक सिंह, शिवप्रसाद अग्रहरी, मो. हसन, दीपक मिश्रा, सतीश बारी, निखिल विश्वकर्मा, रजनीश सिंह, मो. बाबर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
पेट्रोलियम पदार्थों व रसोई गैस के कीमत में वृद्धि का विरोध
पुतला दहन के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीती रात पेट्रोलियम पदार्थों में की गई वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। केन्द्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज टैक्स के रुप में 2 रुपये की वृद्धि की है, साथ ही गैस सिलिंडर का दाम 50 रुपये बढ़ा दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि अप्रैल 2024 की तुलना में इस वर्ष कच्चे तेल के दाम में 26 रुपये प्रति बैरल की कमी हुई है। इसका फायदा देश के नागरिकों को देने के बजाय सरकार मुनाफाखोरी पर उतर आई है और एक्साईज टैक्स के रुप में 2 रुपये बढोत्तरी कर महंगाई से परेशान आम नागरिकों की कमर तोड़ने का काम किया है। गैस के कीमतों में की गई वृद्धि मध्यम वर्ग के साथ ही देश की गरीब जनता पर केन्द्र की मोदी सरकार का प्रहार है। ये सरकार लोक कल्याणकारी न होकर अमीरों की हितसाधक है।

Categorized in: