अंबिकापुर। न्यायालय परिसर से शहर के एक व्यक्ति के अपहरण की सूचना से सनसनी फैल गई। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने अपहृत युवक और दो अन्य को कब्जे में लिया है। मामला लाखों रुपये के जमीन संबंधी लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है।
चांदनी चौक निवासी संजय सोनी का कहना है कि उनका जमीन संबंधी विवाद है। जमीन समय में नहीं लेने के कारण समयसीमा समाप्त हो गया था। इसी बात को लेकर मंगलवार को न्यायालय के अंदर से उन्हें शाम को 5 से 5.30 बजे के बीच नमनाकला में गोपनीय जगह पर ढोकर ले गए और लात, मुक्का, जूता से जैसे बना मारपीट करने लगे। मोबाइल, चाबी और स्कूटी लूट लिए। इनसे जमीन का 60 लाख रुपये में बात हुआ था और 2 लाख रुपये दिए थे। बात लेनदेन की है तो लेनदेन की तरह होनी चाहिए, न्यायालय के अंदर से किसी को उठाकर ले जाना उचित नहीं है। बहरहाल जमीन से संबंधित मामले को लेकर बनी स्थिति में कितनी सच्चाई है यह पुलिस की जांच, विवेचना के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस ने अपहृत का पता लगाने के लिए इनका लोकेशन ट्रेस किया था तो पता चला कथित अपहरण करने वाले और अपहृत युवक साथ में ही है। इसके बाद पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Categorized in: