अंबिकापुर। सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री नियाजुद्दीन निक्की खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने ट्रैफिक सिग्नल चालू कराने व ट्रैफिक व्यस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता से भेंट कर उन्हें शहर में निकलने के दौरान बनने वाली व्यवधान की स्थिति की ओर ध्यानाकर्षण कराया। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कप्तान को बताया महामाया मंदिर प्रवेश द्वार, सद्भावना चौक, भारत माता चौक, प्रतापपुर चौक सहित शहर के अन्य चौक पर सिग्नल व्यस्था दुरुस्त करा दिया जाए तो काफी हद तक यातायात व्यवस्था दुरूस्त हो जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने जल्द से जल्द यातायात व्यस्था ठीक करने के लिये आश्वस्त किया। साथ ही जिन चौकों पर ट्रैफिक सिग्नल चालू नहीं हैं वहां प्रभाव से ट्रैफिक पुलिस कर्मी की नियुक्ति एवं बैरीकेड लगाने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान जिला सचिव कमल कांत सेन, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमित राजा तिवारी, जिला महामंत्री रजनीश सिंह, जिला महामंत्री नीतिश चौरसिया , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्वर्णिम शुक्ला, ब्लाक सचिव विक्की केशरी, एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष शुभम जायसवाल, ब्लाक सचिव इमरान चुन्ना सिद्दीकी, जिला सचिव अविनाश कुमार, अफताब अंसारी, इमरान व कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Categorized in: