उदयपुर। मुख्यालय उदयपुर में मैजिक माइक्रोबेव सॉल्यूशन कंप्यूटर सेंटर नामक संस्थान के संचालक मिथिलेश ठाकुर के द्वारा छात्रों से 12 से 15 हजार रुपये तक फीस लेकर गुमराह करने का मामला प्रकाश में आया है। सेंटर संचालक ने रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर का डिग्री प्रदान करने और स्कॉलरशिप भी देना बताया था, इसके बाद प्रवेशित छात्रों को ना ही स्कॉलरशिप प्रदान किया गया और ना ही परीक्षा में बैठाया गया, ना ही इन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। छात्रों ने कलेक्टर, तहसीलदार एवं एसडीएम को ज्ञापन देकर इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद जांच के लिए नायब तहसीलदार आकाश गौतम राजस्व टीम के साथ पहुंचे। निरीक्षण दौरान कंप्यूटर सेंटर के संचालक मिथलेश ठाकुर ने किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया, जिस पर उसे कारण बताओ नोटिस देकर एक दिवस के भीतर समस्त दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में संचालक मिथिलेश ठाकुर का कंप्यूटर सेंटर सील किया जाएगा।

Categorized in: