अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 19 अप्रैल को अंबिकापुर में भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली में शामिल होंगे। यह जानकारी देते हुए संयुक्त रूप से भाजपा सरगुजा के लोकसभा संयोजक कमलभान सिंह व सह संयोजक अखिलेश सोनी ने बताया कि भाजपा सरगुजा लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज की 19 अप्रैल को अंबिकापुर में होने वाली नामांकन रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित केबिनेट मंत्री, विधायकगण व भाजपा नेता शामिल होंगे। 

जानें कहां कौन करेगा वाहनों की पार्किंग
पुलिस ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन और रैली को लेकर मार्ग निर्धारण का खाका तैयार किया है। पार्किंग क्रमांक-1 व्हीव्हीआईपी व व्हीआईपी वाहनों के लिए कुुण्डला सिटी अग्रसेन भवन के बगल में स्थित बंद इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप है। रैली स्थल अग्रसेन चौक पहुंचने हेतु व्हीव्हीआईपी, व्हीआईपी वाहन गांधी चौक, रिंग रोड होते बिलासपुर चौक से जिला अस्पताल रोड होते अग्रसेन चौक की ओर से अग्रसेन भवन के समीप स्थित निर्धारित पार्किंग स्थल पहुंचेंगे। पार्किंग क्रमांक-02 आम जनता के लिए नारायणी कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में बनाया गया है। यहां आम जनता के रैली स्थल में पहुंचने हेतु सभी वाहन रिंग रोड होते भारतमाता चौक से निर्धारित पार्किंग स्थल की ओर जाएंगे। रैली अग्रसेन भवन से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौक, जयस्तंभ चौक, महामाया चौक, संगम चौक, घड़ी चौक होते हुए सभा स्थल कलाकेन्द्र मैदान की ओर जाएगी। सभा स्थल कला केन्द्र मैदान के लिए पार्किंग क्रमांक 03 व्हीव्हीआईपी/व्हीआईपी वाहनों के लिए गांधी स्टेडियम में बनाया गया है। सभा स्थल आने के लिए ये वाहन अग्रसेन चौक से जिला अस्पताल रोड, बिलासपुर चौक रिंग रोड होते गांधी चौक से गांधी स्टेडियम में पार्क किए जाएंगे। पार्किग क्रमांक-04 आम जनता हेतु पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में बनाया गया है। सभा स्थल आने के लिए इन्हें वाहन नारायणी परिसर से भारतमाता चौक रिंग रोड होते पॉलिटेक्निक कॉलेज लाना होगा, यहां मैदान में वाहन पार्क करके सभी स्थल कलाकेन्द्र मैदान की ओर जाएंगे।
आम लोगों व वाहन चालकों के लिए परिवर्तित मार्ग  
भारतमाता चौक की ओर से आने वाले फोर व्हीलर वाहन सद्द्भावना चौक, चांदनी चौक की ओर से जाएंंगें। बनारस रोड की ओर से आने वाले फोर व्हीलर सांई मंदिर तिराहा, महापौर गली, एमजी रोड़, कन्या परिसर रोड़ होते गंगापुर चौक रिंग रोड़ होते हुए जाएंगे। व्हीव्हीआईपी के आगमन पश्चात रैली के दौरान प्रात: 10 बजे से सभी आम नागरिकों के लिए डायवर्सन, परिवर्तित मार्ग व्यवस्था व्हीआईपी के आगमन दौरान गांधी चौक से सद्भावना चौक एवं अग्रसेन चौक तक प्रभावित रहेगा। आम जनता को व्हीआईपी मूवमेंट के दौरान आकाशवाणी चौक से जोड़ा पीपल चौक, गुदरी चौक होते हुए गुरूनानक चौक मार्ग का उपयोग करना होगा। इसी प्रकार रिंग रोड से लाइफ लाइन अस्पताल गली, ईरानी मोहल्ला, सत्तीपारा रोड, ब्रह्म मंदिर तिराहा, पूनम लॉज चौक, फल सब्जी मंडी रोड होते जिला अस्पताल मार्ग का प्रयोग करना होगा।
 

Categorized in: