रायपुर  – छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के ढाई महीने पूर्व ही कांग्रेस की बड़ी चुनावी सभाएं होने वाली हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 21 व मल्लिकार्जुन 28 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेगे ।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने में महज ढाई महीने ही शेष बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस की बड़ी चुनावी सभाएं होने वाली हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। वो भिलाई में बड़ी चुनावी सभा करेंगी। यहां पर आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में शिरकत करेंगी। प्रदेश की 98 लाख से ज्यादा महिला वोटर्स को साधेंगी। दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चौथी बार छत्तीसगढ़ आएंगे।

इससे पहले खड़गे नवा रायपुर में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन में, जांजगीर-चांपा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन और हाल ही में राजनांदगांव में हुए भरोसे का सम्मेलन में आए थे। जांजगीर चांपा और राजनांदगांव और में उनकी चुनावी सभाएं एसटी, एससी और ओबीसी वर्ग को केंद्रित कर कराई गई थी। क्योंकि इन दोनों जगहों पर एसटी, एससी वर्ग का अच्छा खासा प्रभुत्व है। अब चौथी बार बलौदाबाजार में भरोसे का सम्मेलन कराने का तैयारी चल रही है। तीसरी ओर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का भी दौरा प्रस्तावित था, लेकिन फिलहाल किसी वजह से टल गया है। जल्द ही इसे लेकर कार्यक्रम तय होगा।

प्रियंका गांधी की सभा भिलाई में ही क्यों?
सबसे बड़ा सवाल ये है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की चुनावी सभा दुर्ग जिले के भिलाई में ही क्यों कराई जा रही है?
इसके पीछे भी बड़ा राजनीतिक उद्देश्य और दूरदर्शी योजना है। प्रदेश का दुर्ग जिला वीआईपी सीटों का गढ़ है। यहां से सीएम भूपेश बघेल सहित 5 मंत्रियों का गृह जिला दुर्ग है। इसमें दुर्ग संभाग को भी जोड़ दिया जाए, तो 6 दिग्गज नेताओं संख्या हो जाती है। क्योंकि दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा से सीएम भूपेश बघेल, दुर्ग-ग्रामीण से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा से कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, कवर्धा से वन मंत्री मोहम्मद अकबर, अहिवारा से पीएचई मंत्री रुद्र कुमार गुरु और डौंडीलोहारा से महिला एवं बाल विका मंत्री अनिला भेड़िया शामिल हैं। यही वजह है भिलाई में ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सभा कराई जा रही है।

 

Categorized in: