पोस्टर विमोचन के साथ चल रहा वृहद हस्ताक्षर अभियान
सीमावर्ती प्रदेश के लोगों भी चेतना पदयात्रा के निकलने का इंतजार

अंबिकापुर। अंबिकापुर-रेणुकुट रेल लाइन की मांग के लिए चेतना पदयात्रा के आगाज के साथ बढ़ता कारवां देश की राजधानी नई दिल्ली एवं प्रदेश की राजधानी तक प्रभावी तरीके से आवाज उठाने की रणनीति बनाया है। यह कारवां ऐसा है जो मांग पूरी नहीं होने तक संघर्षरत रहेगा। सर्व दल रेल संघर्ष समिति की इस पहल को न सिर्फ बुद्धिजीवियों का बल्कि पड़ोसी प्रांतों के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, नागरिकों का भी वृहद समर्थन मिल रहा है। सरगुजा से लगे सीमावर्ती प्रदेश तक के लोगों को चेतना पदयात्रा के निकलने का इंतजार हैं, ताकि अपने क्षेत्र से वे भी यात्रा में सहभागी बन सकें। हर कोई प्रस्तावित रेल मार्ग का पक्षधर है। जनकल्याण को लेकर बनाई गई बड़ी रणनीति के तहत चेतना पदयात्रा से जुड़ने लोग स्वस्फूर्त पंजीयन कराने में लगे हैं। चेतना यात्रा अवरूद्ध न हो, इसके लिए हरसंभव मदद के लिए लोग हाथ बढ़ा रहे हैं। चेतना पदयात्रा से लोगों को जोड़ने बनाए गए रेल विस्तार पदयात्रा गु्रप में नाम जुड़वाने का सिलसिला चल रहा है। महज एक पखवाड़े के अंतराल में बनाए गए इस ग्रुप में अब तक 214 से अधिक ऐसे सदस्यों का जुड़ाव हुआ है, जो कहीं ना कहीं चेतना पदयात्रा की महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकते हैं। गैर राजनैतिक चेतना पदयात्रा में बुद्धिजीवी, सामाजिक, राजनैतिक, स्वयं सेवी, व्यवसायिक सहित अन्य समूह व संगठन के लोगों की एकजुटता देखने को मिल रही है। इसी तारतम्य में सरगुजा क्षेत्रिय सर्व दल रेल संघर्ष समिति के तत्वाधान में शहर के बुद्धिजीवियों एवं गणमान्यजनों की उपस्थिति में बीते रविवार को शहर के होटल पंचानन में अंबिकापुर-रेणुकुट रेल की मांग के लिए वृहद विचार-विमर्श किया गया और चेतना पदयात्रा के पोस्टर का विमोचन हुआ। विचार-विमर्श दौरान चेतना पदयात्रा एवं आंदोलन को सशक्त बनाने सभी ने जोर दिया। इस दौरान यात्रा के पोस्टर के औपचारिक विमोचन के साथ ही हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत उपस्थितिजनों सहित शहर में की गई। कार्यक्रम में मनीष सिंह, रमेश जायसवाल, विवेक दुबे, अमलेन्दु मिश्रा, टीएन सिंह, अभय पालोलकर, अजय मिश्रा, विजय तिवारी, सैयद अख्तर हुसैन, अजय कुमार तिवारी, हरमिन्दर सिंह टिन्नी, सत्यम द्विवेदी, विनायक पांडेय, पियुष त्रिपाठी, वेदांत तिवारी, विश्वजीत भारद्वाज, सुजान बिन्द, सोनिया गुप्ता, सुरेन्द्र कुमार, प्रकाश साहू, मोतीलाल ताम्रकार, सुभाष चन्द्र साहू, अनुज प्रताप सिंह, अंचल ओझा, संतोष दास, रौनी मिश्रा, मनोज पांडेय, अजय सोनी, संजय सिन्हा, प्रवीण गुप्ता, राहुल पांडेय, पीयूष त्रिपाठी सहित उपस्थित सभी लोगों ने नगरवासियों से पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आह्वान किया।

आंदोलन को सशक्त बनाने सभी ने दिया जोर
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने कहा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी यात्रा के लिए समर्थन लेना चाहिए। प्रस्तावित मार्ग में अधिवक्ताओं से संपर्क कर उन्हें यात्रा में शामिल कराने का उन्होंने आश्वासन दिया। सेवानिवृत्त कमांडेंट डीके सिंह ने पदयात्रा में पूरे यात्रा रूट के क्षेत्रवासियों को जनजागरण के माध्यम से जागरूक करते हुए उन्हें यात्रा में सहभागी बनाने एवं आंदोलन को लंबे समय तक चलाने की रूपरेखा बनाने की बात कही। चार्टड एकाउंटेट संतोष सिन्हा ने रेल लाइन के आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक पहलुओं से लोगों को अवगत कराने, डाटा एनालिसिस करके विभाग तक इस मार्ग के संबंध में प्रभावी प्रस्तुतीकरण पर जोर दिया। अधिवक्ता मृगेन्द्र सिंह एवं अशफाक अली ने पद यात्रा को जनजागरण का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि इस यात्रा के बाद स्वयमेव कई मार्ग खुलेंगे और आंदोलन तेज होगा। सेवानिवृत्त बैंक कर्मी आईबी तिवारी एवं बीएन भगत ने यात्रा दौरान उत्तर प्रदेश के बभनी में यात्रा में सहयोग करने सहित पदयात्रा के बाद नई दिल्ली एवं प्रदेश की राजधानी में प्रभावी तरीके से उठाने की बात कही। भाजपा नेता अंबिकेश केशरी ने अंबिकापुर-रेणुकूट रेलमार्ग शुरू होने से आर्थिक प्रगति के द्वार खुलने तथा समाज के सभी तबकों को इसका लाभ मिलने की बात कही। समाज सेवी मंगल पांडेय, भूपेन्द्र सिंह एवं अभय नारायण पांडेय ने आंदोलन में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने, कांत दुबे एवं अनूप मेहता ने सोशल मीडिया के माध्यम से आंदोलन को और सशक्त बनाने वाट्सएप ग्रुप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम के माध्यम से आंदोलन को तेज करने की बात पर जोर दिया। इस मौके पर भगवान दास बंसल, विद्या मिश्रा, संतोष बिहाड़े, कैलाश मिश्रा, शिवेश सिंह, विनीत सेठी, रमेश जायसवाल , आलोक शुक्ला, मुकेश तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Categorized in: