अंबिकापुर। उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जामडीह में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज करके विवेचना में लिया है।

उदयपुर थाना में अधिवक्ता एवं समाज सेविका शिल्पा पांडेय ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उनका विवाह ग्राम जामडीह के उमेश पाण्डेय से हुआ है। वर्तमान में उनके पति भगवानपुर, अंबिकापुर के मिडिल स्कूल में पदस्थ हैं, जिस कारण वे अपने पति और सास के साथ अंबिकापुर में रहकर बीच-बीच मे ग्राम जामडीह आना-जाना करते हैं। 07 अगस्त को पड़ोसी जयराम प्रजापति फोन करके बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। गांव के आस-पास के लोगों को उन्होंने घर भेजा तो इन्वरटर और बैटरी कमरे में नहीं था। इसकी सूचना मिलने पर सुबह जब वे ग्राम जामडीह, माझीपारा पहुंचे तो घर का तीन ताला तोड़कर चोरों ने इन्वरटर, बैटरी, पूजा के कमरे से चांदी की थाली, चांदी का लोटा, चांदी का गिलास, जेठ के रूम से नकद राशि 45 हजार रुपये पार कर दिया था। नकदी सहित चोरी गए सामानों की कीमत करीब एक लाख रुपये है।

Categorized in: