अंबिकापुर। अनुबंध पत्र के आधार पर दिए गए टाटा 407 वाहन को बिजली विभाग के उदयपुर स्थित कार्यालय के गेट में ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर देने के मामले में पुलिस ने विभाग के ही एक कर्मचारी के विरूद्ध केस दर्ज किया है।

उदयपुर थाना में ग्राम नुनेरा निवासी गुप्तेश्वर सिंह 50 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह अपनी संगीता सिंह के नाम पर टाटा 407 वाहन क्रमांक सीजी 15 ईबी 1503 क्रय किया है, जिसे अनुबंध के तौर पर बिजली विभाग अंबिकापुर को वर्ष 2023 में प्रति माह लगभग 52 हजार 780 रुपये के हिसाब से सांैप दिया था। विभाग के द्वारा उक्त वाहन को उदयपुर में स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में उपयोग लाया जा रहा है। 03 अगस्त को रात्रि लगभग 09 बजे वाहन बिजली विभाग उदयपुर के कार्यालय में खड़ा था, जिसे बिजली विभाग का कर्मचारी मनमोहन सिंह बिना किसी सक्षत अधिकारी को सूचना दिए ले गया, और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए विद्युत विभाग उदयपुर के कार्यालय के गेट में ठोकर मारकर जाकर दुर्घटनाग्रस्त कर दिया, जबकि तत्समय वह ड्यूटी में नहीं था। इसकी सूचना वाहन के चालक विकेश कुमार यादव ने दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के विरूद्ध केस दर्ज किया है।

 

Categorized in: