रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व हुई घटना से गांव में शोक का माहौल

अंबिकापुर। बर्तन धोने के लिए बोर के पम्प का स्टार्टर चालू करते वक्त एक किशोरी करंट की चपेट मंे आ गई, और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। रक्षाबंधन के पूर्व संध्या को हुई इस घटना से परिवार में शोक का माहौल बन गया।
सूरजपुर जिला के जयनगर थाना अंतर्गत ग्राम लटोरी निवासी तेज प्रताप चैधरी ने पुलिस को बताया कि 8 अगस्त की शाम को करीब 4 बजे उसकी छोटी बहन सुहानी चैधरी पिता ओमप्रकाश चैधरी 14 वर्ष, बर्तन धोने के लिए पानी की जरूरत पड़ने पर घर के बगल में बोर चालू करने के लिए गई थी। बोर का स्टार्टर चालू करते उसे करंट का झटका लगा। यह देखकर पास ही खड़ी छोटी बहन हसीना चिल्लाई, तो वह दौड़ते हुए मौके पर पहुंचा, यहां उसकी बहन सुहानी बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी थी। आननफानन में निजी वाहन की व्यवस्था करके उसे लटोरी उप स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, यहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर करने पर मेडिकल काॅलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां आपातकालीन चिकित्सा परिसर में शाम 5.22 बजे चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी के मौत की सूचना अस्पताल के पुलिस सहायता केंद्र में दी गई, जिस पर पुलिस ने शव को मच्र्युरी में रखवा दिया था। पुलिस ने 9 अगस्त को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया है। रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व हुई इस घटना से स्वजन में शोक का माहौल है, वहीं छोटी बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल है, जो बड़ी बहन के साथ अपने भाई के हाथ की कलाई में रेशम का डोर बांधने के इंतजार में थी।

Categorized in: