छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी उत्तर प्रदेश के मेरठ के नीले ड्रम जैसे हत्याकांड का सनसनीखेज घटना सामने आई है। सोमवार को पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति की सूटकेस के अंदर सीमेंट सनी लाश मिली है। इस घटना की खबर मिलते ही लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक व्यक्ति की उम्र 35-40 साल के बीच है और यह शव करीब 2 दिन पुराना लग रहा है।

दरअसल, पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। यहां के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में लाश मिली है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय लोगों के माध्यम से वारदात की जानकारी हुई है। हालांकि लाश किसकी है उसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को इंद्रप्रस्थ इलाके के वंडरलैंड वाटर पार्क के पास सुनसान इलाके में एक बड़ी पेटी संदिग्ध हालात में पड़ी मिली। जिसके अंदर सूटकेस था। जब राहगीरों को शक हुआ, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सूटकेस खोल कर देखा तो अंदर का एक युवक का शव मिला। जिसे बुरी तरह मोड़कर रखा गया था। उसके पैर बंधे हुए थे। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

CCTV खंगाले जा रहे
एडिशनल एसपी दौलत पोर्ते ने बताया कि फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि सूटकेस को किसने और कब यहां रखा है।

क्या कहना है पुलिस का
एडिशनल एसपी ने कहा कि हत्या करके युवक का शव फेंका गया होगा। वहीं, कॉलोनी में लाश मिलने की वारदात के बाद हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं।

Categorized in: