पत्थलगांव : छत्तीसगढ़ में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता जोश खरोश के साथ मैदान में उतरने को आतुर है।जिसकी तैयारी कांग्रेस ने शुरू कर दी है। इसी तारतम्य में पत्थलगांव के पंचायती धर्मशाला में सोमवार को कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह, सरगुजा संभाग प्रभारी फुलकेरिया भगत,पीसीसी महामंत्री आरती सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रत्ना पैंकरा,पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल,ब्लॉक अध्यक्ष कांसाबेल पूनम गुप्ता,ब्लॉक अध्यक्ष कोतबा पूनम पैंकरा,नगर पंचायत अध्यक्ष उर्वशी सिंह,नपं अध्यक्ष कोतबा वीरेंद्र एक्का,जनपद अध्यक्ष पत्थलगांव सुकृत सिंह सिदार,मंडी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल,मेरी तिर्की,सतीश अग्रवाल, अल्पसंख्यक ब्लाक अध्यक्ष निशामुद्दीन खान, छत्रमोहन यादव,
मास्टर ट्रेनर्स अनिल सिंह चौहान बिलासपुर, गजेंद्र कौशिक कोरबा,मनी वैष्णव रायपुर,कृष्णा मरकाम धमतरी,आरिफ खान भिलाई समेत कांग्रेस के जोन प्रभारी,सेक्टर प्रभारी,जनप्रतिनिधि संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस दौरान प्रशिक्षकों ने कांग्रेस संगठन द्वारा तैयार की गई रणनीति को साझा किया इस प्रशिक्षण शिविर का शीर्षक है तैयार हम रखा गया था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सोशल मीडिया मैनेजमेंट,प्रचार-प्रसार,चुनावी रणनीति और विपक्ष पार्टियों को घेरने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया। वहीं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक रामपुकार सिंह ने भूपेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई।इस दौरान उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस ने कहा वह किया। जो भाजपा सरकार में 15वर्ष में नहीं हुआ था उसे हमने साढ़े 4वर्ष में कर दिखाया। शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार हर दिशा में काम हुआ है महिला,युवा,किसान,मजदूर वर्ग के लोगों को फायदा प्राप्त हुआ है। सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनों को लाभ मिल रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई स्थानीय मुद्दा नहीं बचा इसलिए इस बार भी सोशल मीडिया पर झूठ का सहारा लेने वाले हैं। लेकिन कांग्रेस पुरजोर मेहनत से साथ सोशल मीडिया पर कार्य करेगी।कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का जोश और धरातल पर किए गए कामों को देखकर भाजपा के स्थानीय नेता इस बार भी उम्मीद खो चुके हैं।इसलिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के मुकाबले के लिए नेताओं पर फोकस किया जा रहा है।

प्रशिक्षण में पीसीसी सदस्य विनयशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग सिर्फ झूठ परोसने के लिए कर रही है हमारे देश के इतिहास के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। देश के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों के योगदान को तोड़ मरोड़ कर झूठ फैलाया जा रहा है इसलिए आजादी के बाद से कांग्रेस का इतिहास और उपलब्धि की जानकारी हर कार्यकर्ता को होनी चाहिए। वही कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में जीत के मूलमंत्र दिए।

Categorized in: