क्या स्वतंत्रता दिवस पर भीं सड़क रहेगा जाम 
ऐसे में हर घर तिरंगा अभियान कैसे होगा सफल 
 
रामानुजगंज//नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 4 में बरसात पूर्व नाली न साफ कराने के कारण भारी बरसात में आम जनता को उस मार्ग से होकर गुजरने में जान माल का खतरा बना हुआ है बावजूद इसके प्रशासनिक तंत्र के द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है व्ही सड़क पर बिखरे हुए गिट्टी बालू एवं मिट्टी को हटवा कर आम जनता को राहत दिलाने में नाकाम सबित हो रहे हैं जन चर्चा तो यह है कि आखिरकार किस भाजपा नेता के इशारे पर रामानुजगंज की जनता को परेशान करने का बीड़ा नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी एवं परिषद के लोग उठा रखें हैं? क्या स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी सड़क जाम रहेगा तो ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की हर घर तिरंगा अभियान कैसे सफल होगा। लरंग साय चौक से लगे हुए वार्ड क्रमांक 4 जेल रोड में बरसात पूर्व नगर पंचायत द्वारा नली साफ नहीं कराने के कारण भरी बरसात में नाली जाम हो गया और उस नाली के गंदे पानी लोगों के घरों में घुसने लगे आनन फानन में नगर पंचायत के द्वारा जाम नाली को साफ कराया गया और उसकी व्यवस्था कर दी गई। वहीं दूसरी हो लगभग 1000 फीट में बनी हुई अच्छी खासी नाली को तोड़ ताड़ कर मिट्टी पलीत कर दिया गया और  गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है वहीं पूरे सड़कों पर नाली निर्माण करने के लिए गिट्टी एवं बालू रख दिए गए हैं और अब नाली का कार्य भी बंद हैं वहीं सड़क पर खोदे गए गड्ढे की मिट्टी एवं गिट्टी बालू पुरे रोड पर फंसे हुए हैं जिसके कारण आम जनता को उस मार्ग से होकर गुजरने में जान माल का खतरा बना हुआ है। और ऐसी स्थिति में स्थानीय प्रशासन से लेकर नगर पंचायत की मनमानी चरम सीमा को पार कर रही हैं जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है?
प्रतिदिन लगभग दो हजार छात्र-छात्राएं हो रहे परेशान
सड़क पर पड़े हुए मलबे के कारण प्रतिदिन उस मार्ग से गुजरने वाले शासकीय एवं निजी शैक्षिक संस्थानों में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कन्या प्री मैट्रिक छात्रावास बालक पोस्ट मैट्रिक छात्रावास कन्या पोस्ट मैट्रिक छात्रावास लरंगसाय अग्रणीय महाविद्यालय चाइल्ड एजुकेशन शासकीय प्राथमिक शाला जेलपारा कनहर वैली पब्लिकस्कूल एकलव्य विद्यालय सभी शैक्षणिक संस्थाओं में अध्यनरत लगभग दो हजार छात्राओं को इस मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है इसके अलावा शासकीय कार्यालय में वन परिक्षेत्र विभाग जल संसाधन विभाग कृषि विभाग कृषि उपज मंडी विभाग पशु चिकित्सालय विभाग वेयरहाउस गोदाम जिला जेल सहित अन्य विभाग के सैकड़ो  अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से आना जाना करना पड़ता है इसके अलावा आम जनता के अलावा उस मार्ग में रह रहे रह वासियों को भी आवागमन करना पड़ता है विगत दो माह से लोग परेशान हैं लेकिन इस और शासन एवं प्रशासन का कोई ध्यान नहीं ऐसा प्रतीत होता है कि किसी भाजपा नेता के इशारे पर अपनी पुरानी दुश्मनी निकालने के लिए लरंग साय चौक से लगे हुए जेल रोड मार्ग को जानबूझकर जाम करा दिया गया है ?

Categorized in: