भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह को युवा मोर्चा का जिला
प्रभारी बनाए जाने पर हर्ष

मनेंन्द्रगढ़ (एमसीबी) । जिला एमसीबी में भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला एमसीबी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों में उत्साह का वातावरण है। पार्टी संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि आशीष सिंह के अनुभव, संगठन क्षमता एवं सक्रिय कार्यशैली से युवा मोर्चा को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी। वे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित रहकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करते आ रहे हैं। नियुक्ति के पश्चात आशीष सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा युवाओं को पार्टी की रीति-नीति से जोड़ने का कार्य करेंगे। जिला भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की

Categorized in: