ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह धन-वैभव, प्रेम-रोमांस, आकर्षण-सौंदर्य के कारक हैं. कुंडली में शुक्र शुभ स्थिति में हो तो जातक का जीवन धन-वैभव, ऐश्वर्य से भरपूर रहता है. उसकी लव लाइफ, मैरिड लाइफ में खूब प्रेम रहता है. आने वाली 30 मई को शुक्र गोचर करके कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं. चंद्रमा की राशि कर्क में शुक्र का राशि परिवर्तन सभी 12 राशि वालों के जीवन पर बड़ा असर डालेगा. शुक्र 7 जुलाई तक कर्क राशि में रहेंगे, इस दौरान वे 4 राशि वालों पर जमकर मेहरबान होंगे. इन लोगों को खूब धन-दौलत और सुख मिलेगा.
शुक्र गोचर से मालामाल होंगी ये राशियां
मेष राशि: मेष राशि वाले जातकों के लिए शुक्र गोचर बहुत लाभ देगा. इन लोगों को नौकरी-व्यापार में उन्नति मिलेगी. आय बढ़ेगी. धन लाभ होगा. परिवार के सदस्य आपका खूब ख्याल रखेंगे और सहयोग करेंगे. आप किसी रचनात्मक काम में रुचि लेंगे. जीवन में धन-वैभव और सुख बढ़ेगा.
कर्क राशि: कर्क राशि में ही शुक्र गोचर कर रहे हैं और इस राशि वाले लोगों पर खूब धन-वर्षा करेंगे. आपको आर्थिक समस्याओं से राहत मिलेगी. धन की आवक बढ़ेगी. आपकी पर्सनालिटी का आकर्षण बढ़ेगा. आप अपने सौंदर्य पर ध्यान देंगे. अपने लिए कपड़े, गहनों, एसेसरीज की खरीदारी करेंगे. नौकरी-व्यापार अच्छा चलेगा.
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों को शुक्र गोचर कई लिहाज से फायदे देगा. आपके स्वभाव में आश्चर्यजनक और अच्छे बदलाव नजर आएंगे. आपकी धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है. आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. नए लोगों से जुड़ेंगे और बेहतर जीवन जिएंगे.
मीन राशि: मीन राशि वालों को शुक्र गोचर प्यार भरा जीवन देगा. आपकी पार्टनर से अच्छी बनेगी. आप दोनों अपने भविष्य के सपने सजाएंगे. संतान संबंधी सुखद सूचना मिल सकती है. आप नया घर-गाड़ी या कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं. नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है. आप अपना कामकाज बढ़ाने की योजना बनाएंगे और अच्छा लाभ कमाएंगे.
