अंबिकापुर। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित प्रदेश स्तरीय संवाद एवं संपर्क समिति में सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव को सदस्य नियुक्त किया गया है।
सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी के प्रति पार्टी के बड़े नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिपक बैज का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। वे पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप निष्ठा के साथ मिले दायित्वों का निर्वहन करेंगे। आदित्येश्वर को लोकसभा चुनाव में मिली इस अहम जिम्मेदारी को लेकर सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी सहित व उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।

Categorized in: