ट्रक मालिक संघ का प्रतिनिधिमंडल मिला आईजी से, बताया कैसे परेशान कर रही पुलिस

गिरजा ठाकुर
अंबिकापुर। सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग से सरगुजा संभागीय ट्रक मालिक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने रविन्द्र तिवारी के नेतृत्व में मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन पत्र सौंपा। बताया गया है कि सरगुजा संभाग के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ट्रक वालों से अवैध उगाही की जा रही है। ट्रक मालिक संघ के सदस्यों ने आईजी को अवगत कराया कि सूरजपुर जिला एवं बलरामपुर रामानुजगंज जिले में सर्वाधिक अवैध उगाही चल रही है। बैकुंठपुर ट्रैफिक पुलिस, सूरजपुर जिले का चंदौरा थाना, भटगांव थाना, रेवटी चौकी और बसंतपुर थाना क्षेत्र सबसे ज्यादा वसूली का गढ़ बना हुआ है। आईजी ने सूरजपुर एवं बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के पुलिस अधीक्षकों को फोन करके निर्देश दिए कि सड़क में किसी भी ट्रक वालों को परेशान नहीं किया जाए। अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई जाएगी। इस दौरान ट्रक मालिक संघ के अध्यक्ष रविंद्र तिवारी के साथ ट्रांसपोर्टर अरूण सिंह, धीरज सिंह, उमेश सिंह, संतोष यादव, हैप्पी सिंह, शंभू कुमार, संजय गुप्ता, आकाश जायसवाल, अश्वआनंद यादव, राजेश सिंह, शरण सिंह सहित अन्य ट्रक मालिक उपस्थित रहे।

Categorized in: