बलरामपुर। जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक-3 में भोले-भाले लोगों को अपने झांसे में लेकर और उन्हें गुमराह करके धर्म परिवर्तन कराने के आरोप पर पुलिस ने सोमवार को देर शाम पांच लोगों को हिरासत में लिया। इनमें तीन महिलाएं व दो पुरूष हैं। सभी पड़ोसी राज्य झारखंड के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार बलरामपुर के वार्ड क्रमांक-3 में सुरेश मिंज नामक व्यक्ति के यहां रहकर इन लोगों के द्वारा विशेषकर आदिवासियों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही हिन्दू संगठन के लोगों ने शाम लगभग सात बजे संगठन के पदाधिकारियों ने मौके पर धावा बोल दिया। सुरेश मिंज के घर में एक कमरे के भीतर धर्म परिवर्तन का यह सारा खेल चल रहा था जहां इससे संबंधित पुस्तकें भी प्राप्त हुई हैं। हिन्दू संगठन के लोगों ने पुलिस को मौके पर बुलाया। इस बीच मौका पाकर वहां उपस्थित अन्य पुरूष भाग निकले, जबकि दो पुरूष और तीन महिला समेत कुल पांच लोगों को पुलिस गिरफ्तार की है। पुुलिस द्वारा इस मामले में विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस को धर्म परिवर्तन कराने जैसी शिकायत मिली थी, जिस पर मौके पर पुलिस पहुंची और अपराध पंजीबद्ध करके पांच आरोपितों को हिरासत में ली। जांच के बाद इन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
चंद्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

Categorized in: