अंबिकापुर। मणिपुर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले मेंएक फरार आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में पूर्व में अन्य 02 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

थाना मणीपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेंड्राकला निवासी संजय दास पिता मनोहर दास महंत, 34 वर्ष ने बीते 11 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके मामा के लड़के मनु दास को कवर्धा निवासी नारायण साहू, सुरेश सिन्हा एवं योगदत्त साहू एक्सपर्ट कंपनी का स्टॉफ होना बताकर डेढ़ वर्ष में पैसा दोगुना करने का लालच दिए और फोन पे के माध्यम से 08/11/2022 एवं 17/11/2022 को एक लाख पांच हजार रुपये नगद व 60 हजार रुपये कुल एक लाख 65 हजार रुपये की ठगी कर लिए। मामले में मणीपुर थाना में धारा 420, 34 का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। पुलिस लगातार आरोपियों के तलाश में लगी थी और पूर्व में दो आरोपी नारायण साहू 26 वर्ष निवासी ग्राम रमेली, थाना पिपरिया एवं योगदत्त साहू 42 वर्ष, निवासी नवघटा थाना पिपरिया, दोनों जिला कवर्धा की गिरफ्तारी कर चुकी है। मामले के एक शेष आरोपी सुरेश कुमार सिन्हा 42 वर्ष निवासी सेमरिया अंबेडकर चौक नरदहा, थाना विधानसभा, जिला रायपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Categorized in: