अंबिकापुर। बहन को लेने के लिए जा रहा मोटरसायकल सवार युवक खड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गया। दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक जशपुर जिला के पत्थलगांव थाना अंतर्गत ग्राम बतुरबहार निवासी अनिल नेताम पिता अर्जुन नेताम 22 वर्ष की बहन बीते 14 नवम्बर को बस से वापस घर आ रही थी। रात लगभग 9 बजे पत्थलगांव में बस के खराब होने पर वह अपने भाई अनिल को फोन करके इसकी जानकारी दी और लेने के आने कहा था। इसके बाद वह मोटरसायकल लेकर बहन को लेने जा रहा था, इसी दौरान रात करीब 9.30 बजे जशपुर मुख्य मार्ग में हड्डीगोवा में खड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गया। क्षेत्रीय पुलिस उसे पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराने के बाद घटना की सूचना स्वजन को दी थी। सूचना मिलने पर स्वजन पहुंचे तो वह बातचीत नहीं कर रहा था। यहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर करने पर उसे 15 नवम्बर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया था, यहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है।

Categorized in: