पुलिस ने ट्रेलर और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया, की वैधानिक कार्रवाई
लखनपुर। स्थानीय विधायक निवास के सामने चलती ट्रेलर के पीछे तेज रफ्तार बाइक घुस गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर के साथ चालक आगे निकल गया था, जिसे पुलिस अपने कब्जे में ले ली है। विधायक ने मानवता का परिचय देते हुए मृतक के स्वजन को आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की।
मामला लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित लखनपुर विधायक निवास के सामने का है। 10 जुलाई, गुरुवार को दोपहर लगभग 1.30 बजे चलती ट्रेलर के पीछे बाइक सवार अनियंत्रित होकर घुस गया था, सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का पहचान चरण सिंह पिता बंधु राम, निवासी ग्राम निम्हा, पोतका थाना उदयपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार शोक पत्र बांटने निकला था। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल घटना के समय रायपुर में थे। हादसे की सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना देकर वैधानिक कार्रवाई करते हुए मृतक के स्वजनों को घटना से अवगत कराते हुए मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने निर्देशित किया, जिससे अंतिम संस्कार में विलम्ब की स्थिति न बने। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसायकल को अपने अभिरक्षा में लेने के साथ शव का मौका पंचनामा करके अस्पताल में मर्च्युरी में रखवाया था। मामले में मर्ग कायम करके पुलिस अग्रिम जांच, कार्रवाई कर रही है।
दुकानों का सामान बाहर निकालने से हो रहा यातायात बाधित
एनएच 130 में सड़क के दोनों तरफ लखनपुर पुलिस थाना से लेकर बस स्टैंड तक दुकानदारों के द्वारा सामान को सड़क पर निकाल दिया जाता है। इन दुकानों में आने वाले लोग बेतरतीब तरीके से सड़क पर अपनी वाहनों को खड़ा कर देते हैं, जिसे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरे की स्थिति बनी रहती हे। आए दिन सड़क दुर्घटनाओं के होने के बाद भी दुकानदारों की सोच नहीं बदल पाई है। सड़कों तक अपने दुकान के सामानों की नुमाइस न करें, इसे लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा कई बार बैठक आहूत करके व्यापारियों को समझाइस दी गई है, बावजूद इसके दुकानदारों की प्रवृत्ति में बदलाव नहीं आया है। दुकान में सामान लेने के लिए आपने वाले ग्राहकों की मजबूरी है कि जगह नहीं होने की स्थिति में वे सड़क पर अपनी वाहनों को खड़ा कर देते हैं, जिससे आए दिन जाम और हादसे की स्थिति बनती है। विधायक ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दुकान संचालकों से आग्रह किया है कि वे जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुकान के सामानों को बाहर निकाल कर न रखें, जिससे गंभीर स्थिति निर्मित हो।

Categorized in: