शहर के कुंडला सिटी निवासी व्यवसायी पुत्र ने पहली बार में हासिल की बड़ी सफलता
अंबिकापुर। कुछ दिन पूर्व एसएससी के सामने आए परिणाम में अंबिकापुर के कुंडला सिटी निवासी शुभम अग्रवाल ने पहली बार में एसएससी सीजीएल में भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शुभम के पिता मुकेश अग्रवाल व्यवसायी हैं। शुभम कुंडला सिटी में ही ट्यूशन क्लास चलाते हैं। एसएससी का परिणाम सामने आते ही उनके परिवार व शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस बार एसएससी सीजीएल की परीक्षा 19 लाख लोगों ने 18 हजार पदों के लिए दी थी। इनके प्रथम स्थान आने पर देश के विभिन्न इंस्टिट्यूट के अधिकारियों ने शुभम को बधाई दी। शुभम की प्रारंभिक शिक्षा भैयाथान के नेहरू बाल विद्या मंदिर से हुई। इसके बाद सूरजपुर के ग्लोबल पब्लिक स्कूल से कक्षा 9वीं और 10वीं की पढ़ाई करने के बाद कक्षा 11वीं और 12वीं की शिक्षा पुन: भैयाथान के सरकारी स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने स्नातक की शिक्षा एनआईटी रायपुर में ली। एसएससी सीजीएल में पहली बार में मिली सफलता के पूर्व शुभम ने यूपीएससी की परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिसमें इन्होंने 3 बार प्रारंभिक परीक्षा पास की। बहरहाल शुभम अब विदेश मंत्रालय में अपनी सेवा देंगे। पहली बार है जब छत्तीसगढ़ से कोई एसएससी सीजीएल में प्रथम आया है। कठिन परिश्रम के पश्चात यह मुकाम मिलने पर परिवार के सदस्यों ने पटाखे फोड़ कर खुशियां मनाई। शुभम ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, भाई, धर्मपत्नी के साथ ही गुरुजनों को दिया है।
सफलता के लिए धैर्य रखना जरूरी
एसएससी सीजीएल में प्रथम स्थान प्राप्त करनेे वाले शुभम ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को संदेश देते हुए कहा है कि वे धैर्य रखें, सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा है कि बैक सपोर्ट भी तैयार रखें, ताकि परीक्षा की तैयारी में समय बर्बाद हो जाए। वे स्वयं अपनी तैयारियों के साथ-साथ कोचिंग क्लासेस चलाते थे।
लक्ष्य प्राप्ति के लिए जारी रखा प्रयास

Categorized in: