अंबिकापुर। राजमोहिनी देवी कन्या महाविद्यालय के पास से शनिवार की शाम करीब 4.30 एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। युवती के भाई ने मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने एक संदेही को भी हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार बौरीपारा निवासी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा शनिवार को कन्या महाविद्यालय गई थी। शाम करीब 4.30 बजे वह अपने पिता के मोबोइल पर फोन कर बताई कि उसे 3-4 युवक अपहरण करके कहीं ले जा रहे हैं। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। स्वजन उसके नंबर पर संपर्क करते रहे पर मोबाइल बंद बता रहा था। पीड़िता के भाई ने मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाने में दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। स्वजन ने जिस व्यक्ति पर संदेह जताया है उसे पुलिस उसे हिरासत में ली है और उससे पूछताछ कर रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो का कहना है कि पीड़िता के भाई के शिकायत पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों की तलाश जारी है।

Categorized in: