अंबिकापुर। हाइवा ट्रक की ठोकर से घायल मोटरसायकल सवार का पैर काटने की नौबत बन गई। बीते 29 जनवरी 2025 को हुई इस घटना की रिपोर्ट पीड़ित के पुत्र ने थाने में सीतापुर थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
जशपुर जिला के ग्राम कुकुरभुका थाना बागबहार निवासी कृष्णा राम ने पुलिस को बताया है कि 29 जनवरी की सुबह उसके पिता धनसाय राम गांव के ही सैहुन तिर्की के साथ मोटरसायकल से उसकी बहन के ससुराल ग्राम बीरा थाना लुण्ड्रा गए थे। दोपहर करीब 3.30 बजे उसे मोबाइल में सूचना मिला कि उसके पिता का ग्राम महेशपुर में एक्सीडेंट हो गया है और पैर टूट गया है। सूचना पाकर जब वह ग्राम महेशपुर गया तो मौके पर हाइवा ट्रक क्रमांक सीजी 10 एके 2051 व मोटरसायकल क्षतिग्रस्त हालत में पडा था। आसपास मौजूद लोगों ने पिता व साथी को सीतापुर अस्पताल ले जाने की जानकारी दी। सीतापुर अस्पातल में सैहुन तिर्की ने वापस आते समय ग्राम महेशपुर में पीछे से आ रही हाइवा ट्रक क्रमांक के चालक द्वारा ठोकर मारने की जानकारी दी। सीतापुर से चिकित्सक द्वारा रेफर करने पर इन्हें अंबिकापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहां से भी इलाज के बाद रायपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां इलाज के बाद बाएं पैर को काटने की सलाह चिकित्सक ने दी थी। घायल धनसाय राम को वापस मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाकर स्वजन भर्ती कराए थे। पैर कटने के बाद पीड़ित को पुन: डीकेएस अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया, यहां इलाज कराने के बाद घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है, जिस पर पुलिस मामला दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Categorized in: