तीन दिनों से विचरण कर रहे हाथी के आक्रामक तेवर से ग्रामीण दहशत में
अंबिकापुर। सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में एक बार फिर जंगली हाथी ने जमकर आतंक मचाया है। बीती रात दंतैल हाथी ने 07 भैंसों को मार दिया और एक घर को तोड़ दिया।
बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुनवा में शुक्रवार देर रात भोजन की तलाश में जंगली दंतैल हाथी गांव में पहुंचा और एक घर के बाहर बंधे 07 भैसों को बारी-बारी से मार डाला। इस बीच लोग चिल्लाते जान बचाने घरों से बाहर निकल कर भागे। भोजन की तलाश में आया हाथी एक घर को तोड़ते हुए आगे बढ़ गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से यह दंतैल हाथी क्षेत्र में विचरण कर रहा है। बहरहाल वन विभाग दंतैल हाथी के गंतव्य मार्ग की निगरानी व ग्रामीणों को सतर्क करने में लगा है।

Categorized in: