अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक सह पूर्व संसदीय सचिव रहें सिद्धनाथ पैकरा का गुरुवार कों जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता दिन भर लगा रहा। रोजाना की दिनचर्या से गुरुवार का दिन सिद्धनाथ पैकरा के लिए खास रहा. सुबह से ही सरगुजा संभाग के कोने – कोने से निवास में आए लोगों से भेंट कर उनकी बधाई स्वीकार कर केक काटकर सभी ने बधाई ज्ञापित की।
हजारों लोगों ने व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम के माध्यम से भी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। विभिन्न समाजों के पदाधिकारियों प्रतिनिधियों ने भी अप्रत्यक्ष रूप से सिद्धनाथ पैकरा से भेंट कर अपने समाज की ओर से बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने उन्हें स्नेहपूर्वक सामरी विधानसभा के कुसमी में आमंत्रित किया। कुसमी नगर के पुष्प वाटिका पार्क में पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा अपनी धर्मपत्नी सामरी विधानसभा विधायक उद्धेश्वरी पैकरा के साथ पहुचे. इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों सहित विधानसभा सामरी के ग्रामीणों का ताँता उमड़ पडा। जहाँ उन्हें पुष्प वर्षा कर ढ़ोल – नगाड़ो के साथ स्वागत कर बधाई दिया गया। सभी के उपस्थिति में सिद्धनाथ पैकरा ने धर्मपत्नी उद्धेश्वरी पैकरा संग केक काटकर खुशियाँ सभी के बिच बांटी। जिसके बाद सभी वर्गों ने स्वलपाहार भोजन किया।

सिद्धनाथ पैकरा की राजनीतिक पारी बीते कई वर्षों की है. इन वर्षों में उन्होंने सत्ता और विपक्ष दोनों में ही अपनी सक्रिय भागीदारी और भूमिका निभाई है। यही वजह है कि उनकी लोकप्रियता से अविभाजित सरगुजा के समय से कोने-कोने में उनका धरातल स्तर पर संपर्क बना हुआ है. वैसे भी वो संबंधों में विश्वास करने वाले नेता है इस कारण उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए हजारो लोगों ताँता पुष्प वाटिका पार्क कुसमी में लगा रहा. व्यक्तिगत लगाव के कारण शासन – प्रसाशन के अधिकारी कर्मचारी भी यहां उपस्थित रहें।

Categorized in: