बलरामपुर अध्यक्ष भानु प्रकाश दीक्षित के अध्यक्षता में स्थाई शिक्षा समिति की बैठक रखी गईथी जिसमे समिति के सभी सदस्य गण, बीइओ, बीआरसीसी, एबीईओ, मण्डल सयोजक लेखापाल, एवं सभी संकुल के संकुल समन्वयक उपस्थित रहे। बैठक में अध्यक्ष के द्वारा शिक्षा गुणवत्ता पर चर्चा करते हुए शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति पर प्रकाश डाला गया। एवं मध्यान भोजन नियमित गुणवत्ता युक्त संचालन किए जाने संबंधी चर्चा किया गया। जिसमे संकुल समन्वयक द्वारा बताया गया की कुछ समूहों के द्वारा शासन के मीनू अनुसार मध्यान्ह भोजन संचालन किए जाने हेतु सामग्री प्रदाय नहीं किया जाता है जिस पर यह निर्णय लिया गया कि एसडीएम से संपर्क स्थापित कर समूहों की एक बैठक आयोजित कर सभी को निर्देशित किया जाएगा। छात्र वृत्ति हेतु समयावधि में सभी पात्र छात्र छात्राओं का ऑनलाइन पोर्टल में दर्ज कर लेवें। जाति प्रमाण पत्र हेतु संबंधित पात्र छात्र छात्राओं के आवेदन पत्र पूर्ण किए जाने हेतु सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों में कैंप का आयोजन किया गया है जिसमे जल्द से जल्द वर्ष 2024–25 के लक्ष्य को पूर्ण कर जाति, निवास प्रमाण पत्र वितरित किया जा सके। मुख्य मंत्री जतन योजना के तहत जर्जर भवनों का मरम्मत एवं अतिरिक्त कक्षों का स्वीकृति प्रदान किया गया था। जिसमे कुछ भवनों का मरम्मत कार्य पूर्ण या कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है जिस पर समीक्षा करते हुए संबंधित निर्माण एजेंसी को चिट्ठी जारी किए जाने की बात कही गई। शाला भवनों के भूमि को अतिक्रमण पर चर्चा करते हुए अतिक्रमण हटाने संबंधी कार्यवाही के लिए एसडीएम कलेक्टर एवं मंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है। जिन संस्थाओं का पेय जल हेतु हैण्ड पम्प खराब या हैंड पंप खनन हेतु विभाग को पत्र जारी कर व्यवस्था बनाए जाने की बात कही गई। अध्यक्ष ने मुख्य एवं विशेष बिंदु कार्यालय जनपद पंचायत बालमपुर के सामान्य सभा के बैठक में रखे गय प्रस्ताव स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर युवा कब्बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन करने दिनांक 1/8/24से 15/8/24तक करने पर प्रस्ताव पारित किया गया है। जिस में विकास खण्ड स्तर पर 4जोन में विकास खण्ड के समस्त ग्रामपंचायत से एक एक टीम बनाकर जोन स्तर पर खेल कराकर चयनित टीम को विकास खण्ड में 4टीमों को चयन करते हुए प्रथम पुरस्कार 11हजार , द्वितीय ,71सौ , तृतीय ,51सौ, चतुर्थ 31सौ, एवं संबंधित 4संकुल समन्वयकों को सम्मानित पुरुस्कार दिए जानें के साथ निर्णय लेते हुए। सभी संकुल समन्वयक को खिलाड़ियों की सूची उपलब्ध कराए जाने हेतु प्रपत्र वितरण किया गया, जिसे 5/8/24तक कार्यालय में जमा किए जाने हेतु प्रताव पारित किया गया।

Categorized in: