रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- एनएसयूआई प्रदेश महासचिव प्रतीक सिंह के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा लरंगसाय चौक में एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया गया।

प्रतीक सिंह ने बताया कि एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. सुबैया के द्वारा पार्किंग को लेकर हुवे विवाद के बाद महिला के घर के सामने अभद्र हरकतें करने की वीडियो सामने आई जिसके बाद महिला के द्वारा थाने में एफआईआर कराया गया भाजपा और आर.एस.एस के बड़े नेताओं द्वारा महिला को धमकी दे कर केस वापस लेने का दबाव बनाया गया, जिसके विरोध में आज पूरे देश में एनएसयूआई के द्वारा एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

सिंह ने कहा कि एबीवीपी अपने आप को छात्र संगठन कहती है जिसका राष्ट्रीय अध्यक्ष का उम्र 53 साल है उसके द्वारा महिलाओं के साथ घिनौना बर्ताव करना आरएसएस और एबीवीपी की मानसिकता को दर्शाता है। ऐसा घिनौना काम करने वाले छात्र संगठन पर तत्काल बैन लगाते हुए इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी कर कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के प्रदेश सचिव राहुल बर्मन, तौहीद रजा निशांत चौबे, विवेक सोनी, स्पर्श गुप्ता, गौतम गुप्ता, नितांत चौबे, मेराज आलम, श्याम प्रजापति सहित एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Categorized in: