छ.ग.फ्रंटलाइन
अंबिकापुर। भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए समाज सेवी संस्था, संकल्प यूथ क्लब के द्वारा कबीर वार्ड, मंगल भवन के पास दर्रीपारा में प्याऊ का संचालन शुरू किया है। भीषण गर्मी के मौके पर इस इलाके से काम करने के लिए काफी संख्या में लोग निकलते हैं, उन्हें राहत प्रदान करने के लिए यह व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मिट्टी के घड़े में रखे गए ठंडे पानी के साथ ही ठंडा शराब, खीरा, तरबूज का स्वाद लोग लेंगे। प्याऊ का संचालन करने वालों में अंकुर सिन्हा, अजीत टोप्पो, संजय ठाकुर, सरदेश मेहता, राम सिन्हा, अभिमन्यु साहू, आयुष सिन्हा, शनि कुशवाहा, ओमकार, रौनक, राज गुप्ता, रोशन सोनी प्रमुख हैं।

Categorized in: