छ.ग.फ्रंटलाइन
अंबिकापुर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले मालवाहक वाहन चालकों के विरुद्ध जिला मुख्यालय सहित समस्त थाना, चौकी में अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। अभियान अंतर्गत 69 वाहन चालकों से कुल 82 हजार 500 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया है।
इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मालवाहक वाहन की बॉडी से बाहर तक सामान लोडकर परिवहन कर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक से 20 हजार रुपये समन शुल्क वसूल किया। थाना गांधीनगर पुलिस टीम ने 16 वाहन चालकों से 6900 रुपये, थाना मणीपुर पुलिस टीम ने 08 वाहन चालकों से 14 हजार रुपये, थाना लखनपुर पुलिस टीम ने 03 वाहन चालकों से 4500 रुपये व थाना दरिमा पुलिस टीम ने 10 वाहन चालकों से 3000 रुपये, थाना सीतापुर पुलिस टीम ने 06 वाहन चालकों से 1800 रुपये, थाना बतौली पुलिस टीम ने 05 वाहन चालकों से 1500 रुपये, थाना उदयपुर पुलिस टीम ने 01 वाहन चालक से 1000 रुपये, पुलिस चौकी रघुनाथपुर ने 02 वाहन चालकों से 2000 रुपये समन शुल्क वसूल किया है। सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता एवं यातायात नियमों का पालन कराने लगातार कार्रवाई की रही है।

Categorized in: